वयस्कों, बच्चों, और वृद्धों में कोरोनावायरस के लक्षण
आज मैं आपसे बच्चों, वयस्कों और वृद्ध लोगों में कोरोनावायरस के लक्षणों के बारें में जानकारी साझा करने जा रही हूँ। इस आर्टिकल से आप कोरोनावायरस लक्षण और साधारण फ्लू के लक्षणों में क्या अंतर होता है, के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है। जैसा की आप सब जानतेहै कि देश में कोरोना संक्रमित के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इन मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या बूढ़े लोगों की हैं और अब तो कोरोना बच्चों को भी अपना शिकार बना रहा है। यदि आपको कोरोनावायरस के थोड़े भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
कोरोनावायरस के लक्षण
कोरोना वायरस का संक्रमण अब 16 साल से कम उम्र के बच्चों में भी फैल रहा है। बच्चों में कोविड 19 के लक्षणों की जाँच करना बहुत ही आसान है। आर्टिकल में आगे मैं इस से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी आपको प्रदान करूंगी। एक शोध के अनुसार आप बच्चों में सामान्य लक्षणों से कोरोना के लक्षणों की आसानी से जाँच कर सकते है। ऐसा माना जाता है कि बच्चों में कोरोना के लक्षणों को लंबे समय तक देखा जा सकता है।
अगर आपकी बॉडी का इम्यून सिस्टम स्ट्रांग है,तो आप कोरोना वायरस से जल्द ठीक हो सकते है। बहुत से लोगों में कोरोना से ठीक होने का बाद काफी गंभीर लक्षण देखने को मिले है,ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कोविड-19 से ठीक होने बाद भी काफी लंबे समय उस बीमारी का असर आपके शरीर को प्रभावित करता है और आपके शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता काफी कम हो जाती है।
UK (यूनाइटेड किंगडम) में एक शोध में यह पाया गया है कि बच्चों और युवाओं में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी लंबे समय तक देखा गया है। इनमें 2 से 11 साल के बच्चों में 13 प्रतिशत,12 से 16 साल की उम्र के बच्चों में 14.5 प्रतिशत और 17 प्रतिशत युवाओ में इसका लंबा संक्रमण देखा गया है। शोध के अनुसार हॉस्प्टिल में दाखिल होने के बाद भी बच्चों में कोरोना के लक्षणों को लंबे समय तक देखा जा सकता है।
बच्चों में कोरोनावायरस लक्षण
कोरोनावायरस संक्रमण से बच्चे भी संक्रमित हो रहे है और यह बच्चों के माता-पिता के लिए काफी चिंताजनक बात है। ऐसी स्थिति में आप घबराएं नहीं,बल्कि घर पर ही आप अपने बच्चे में इसके संक्रमण के लक्षणों की जांच कर सकते है। बच्चों में कोरोना के लक्षण दिखाई देने में काफी समय लग जाता है,इसलिए उनकी दैनिक दिनचर्या की बारीकी से निगरानी करने की जरूरत है। इसके संबंध में विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है:
1. कमजोरी: – कोरोना वाले बच्चों में पेट से सम्बंधित परेशानी, पेट दर्द, खाना न पचा पाना जैसे लक्षण भी पाए गए है। जोकि शरीर में कमजोरी का कारण बनते है। यह एक कोरोना का एक सामान्य लक्षण है जिसके कारण आपके शरीर में ताकत की कमी देखी जा सकती है।
2. मूड स्विंग: – बच्चों में मूड स्विंग्स का होना एक नार्मल बात है, पर यदि कोई बच्चा लम्बे समय तक कोरोना से संक्रमित है तो उसका हर समय चिड़ चिड़ापन एक सामने लक्षण है। कभी कभी बच्चे अधिक थकन महसूस करते है तो वहीं कुछ बच्चों में मेमोरी से सम्बंधित समस्याओं जैसे लक्षण देखे जा सकते है।
3. सिरदर्द और चक्कर आना: – सिरदर्द और चक्कर आना बच्चों में आम बात हैं। कोरोना संक्रमित बच्चों में तेज़ सिरदर्द, चक्कर आना, थकान जैसे लक्षण देखे गए हैं। ऐसा कोरोना से आयी कमजोरी के कारण यह संभव है।
4. सूंघने की कमी: – लंदन में किए एक शोध के मुताबिक कान में दर्द, स्वाद का बदलना, धुंदला दिखाई देना कोरोना के लक्षण हैं। जो बच्चे कोरोना से ठीक हो चुके है उनमें पोस्ट-कोविद लक्षणों की जांच के लिए किए गए शोध में बच्चों में किसी भी चीज़ को स्मेल न कर पाना एक सामान्य लक्षण है।
5. नींद में कमी : – नींद की कमी एक नार्मल लक्षण है जो बच्चों में कोरोना के दौरान देखा जा सकता है। नींद कम आने का मुख्य कारण चिंता,तनाव हो सकता है। नींद की कमी जैसी समस्याएं लगभग हर 5 बच्चे में में देखी जाती हैं। चिंता और तनाव, अलगाव भी कम नींद के कारण देखा जा सकता है।
6. थकान में वृद्धि: – बच्चों में काफी ऊर्जा होती है,इसलिए वह दिन भर खेलते रहते है और थकते नहीं है। यदि आपका बच्चा सिर, हाथ और पैरों में दर्द की शिकायत करता है तो इसे बिलकुल भी इग्नोर न करें। ये कोरोना के लक्षण हो सकते है,कई बच्चों में 5 महीने तक भी ये लक्षण देखने को मिल सकते हैं।
वृद्धावस्था में कोरोनावायरस लक्षण
65 साल या उससे अधिक उम्र ले लोगों में कोरोना के लक्षण अलग अलग हो सकते है। उदाहरण के लिए वृद्ध व्यक्ति के शरीर का तापमान नार्मल तापमान से कम हो सकता है। बुखार का संकेत देने वाला तापमान तय सीमा से नीचे गिर सकता है। 65 से अधिक उम्र के लोगों में कोरोना के असमान्य लक्षण विकसित हो सकते है। या उन्हें विकसित होने में काफी समय लग सकता है। इसलिए मेरा सुझाव है कि अपने बूढ़े माता-पिता का अधिक ध्यान रखिये और जहां तक हो सकते उन्हें घर से बाहर न जाने दे और जो घर में फल सब्जी आदि आ रहा है उनके प्रयोग से पहले अच्छे से धो लें। सूत्रों के अनुसार, वृद्ध व्यक्ति COVID-19 के कई लक्षणों का अनुभव कर सकते है:- जैसे:- खून में ऑक्सीजन लेवल कम होना, गले में खराश, बढ़ी हुई हृदय गति,तेजी से सांस लेना आदि। COVID-19 के अन्य लक्षणों में शामिल हैं: खांसी, बुखार, ठण्ड लगना, नाक का लगातार बहना, थकावट,सिरदर्द,शरीर या मांसपेशियों में दर्द होना,स्वाद और गंध न आना,उल्टी और दस्त। दिए गए लक्षणों में से यदि कोई भी लक्षण दिखाई देता है तो तुरंत अपने निकटतम डॉक्टर से संपर्क करें।
वयस्कों में कोरोना लक्षण
COVID-19 अलग-अलग तरीकों से अलग-अलग लोगों को प्रभावित करता है। कुछ संक्रमित लोगों में हल्के से मध्यम लक्षण दिखाई देते है और कुछ अस्पताल में भर्ती हुए बिना ठीक ही ठीक हो जाते है। कोरोना संक्रमित वयस्कों में निम्नलिखित लक्षण देखे जा सकते हैं। यदि बताये गए लक्षणों में से आपको कोई भी लक्षण दिखे देता है आपमें कोरोना से संक्रमित होने की संभावना बढ़ जाएगी। दिए गए लक्षणों में से यदि कोई भी लक्षण दिखाई देता है तो तुरंत अपने निकटतम डॉक्टर से संपर्क करें। अगर आपका टीकाकरण हो चूका है तो आपको कोरोना होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।
1. बुखार
2. गले में तकलीफ़
3. सांस लेने में तकलीफ या सांस लेने में कठिनाई
4. थकावट
5. खाँसी
6. सरदर्द
7. बहती नाक
8. मतली या उल्टी
9. दस्त
10. मांसपेशियों या शरीर में दर्द
11. स्वाद और गंध न आना
कोरोना वायरस के लक्षण और सामान्य सर्दी ज़ुखाम के लक्षणों में अंतर
कोरोना वायरस के लक्षण और सामान्य सर्दी ज़ुखाम के लक्षणों में कोई ज्यादा अंतर नहीं है। नीचे दिए गए टेबल में दोनों के लक्षणों की तुलना की गयी है,जिससे आप दोनों में आसानी से फर्क बता सकते है और इसी के आधार पर कोरोना के लक्षण की जांच कर सकते है। दिए गए लक्षणों में से यदि कोई भी लक्षण दिखाई देता है तो तुरंत अपने निकटतम डॉक्टर से संपर्क करें।
कोरोना के लक्षण:
बुखार, गले में तकलीफ़,सांस लेने में तकलीफ या सांस लेने में कठिनाई, थकावट, खाँसी, सरदर्द, बहती नाक, मतली या उल्टी, दस्त, मांसपेशियों या शरीर में दर्द, स्वाद और गंध न आना
सामान्य सर्दी ज़ुखाम के लक्षण
बुखार, खांसी, गले में खराश, बहती या भरी नाक, नाक बंद , शरीर में दर्द, सिरदर्द, ठंड लगना और थकान